दिल्ली, 07 जनवरी 2026: दिल्ली के तुर्कमान गेट के पास अवैध कब्जों को हटाने गई MCD टीम पर पत्थरबाजी के मामले में उत्तर प्रदेश के रामपुर से समाजवादी पार्टी (SP) के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी का नाम सामने आया है। आरोप है कि उन्होंने देर रात लोगों को भड़काया। पुलिस उनसे पूछताछ करेगी। नदवी संसद के पास स्थित मस्जिद के इमाम भी हैं।
इस मामले पर भाजपा नेता और प्रवक्ता नवीन कोहली ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कोर्ट के आदेश का पालन हो रहा है। समाज से बात हो चुकी है। फिर SP के सांसद जाते हैं। धर्म को बीच में लाया जाता है। पत्थरबाजी होती है। इस पर SP को जवाब देना चाहिए। अखिलेश यादव को इस पर स्पष्टीकरण देना चाहिए। SP को कहना चाहिए कि दिल्ली पुलिस को कार्रवाई करे।
कोहली ने आगे कहा कि डेढ़ बजे रात को कोई अपने घर से तुर्कमान गेट जाता है? उनकी वजह से वहां की स्थिति नाजुक है। उन्होंने आरोप लगाया कि क्या षड्यंत्र रचा जा रहा था? इस पर अखिलेश यादव और SP को जवाब देना चाहिए।
ये भी देखे: उज्जैन में दो समुदायों के बीच झड़प, पत्थरबाजी से 3 लोग घायल; पुलिस ने 8 को हिरासत में लिया