रोहतक के ककराना गांव में शहीद स्क्वाड्रन लीडर अनुज शर्मा का राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार

by Manu
शहीद अनुज शर्मा

रोहतक, 07 मार्च 2026: हरियाणा के रोहतक जिले के पैतृक गांव ककराना में भारतीय वायुसेना के शहीद स्क्वाड्रन लीडर अनुज शर्मा का शनिवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पूरा गांव और आसपास के इलाकों से लोग शहीद को अंतिम विदाई देने पहुंचे। यह बेहद भावुक पल था जहां हर आंख नम थी।

स्क्वाड्रन लीडर अनुज शर्मा असम के कार्बी आंगलोंग जिले में सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान के क्रैश में शहीद हुए थे। यह हादसा नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान 5 मार्च को हुआ। इस दुर्घटना में उनके साथ फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरगकर भी शहीद हो गए। दोनों पायलटों ने देश की सेवा में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।

हरियाणा सरकार की ओर से सहकारिता कारागार निर्वाचन विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा विशेष रूप से अंतिम संस्कार में शामिल हुए। उन्होंने शहीद को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। परिजनों से मुलाकात की और गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि शहीद अनुज शर्मा का बलिदान देश की सुरक्षा के लिए हमेशा अमर रहेगा। उनका योगदान और कुर्बानी आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी।

शहीद अनुज शर्मा का पार्थिव शरीर दोपहर में गांव पहुंचा जहां परिवार ने अंतिम दर्शन किए। छोटे भाई मनुज ने मुखाग्नि दी।

ये भी देखे: असम के कार्बी आंगलोंग में वायु सेना का सुखोई Su-30MKI फाइटर जेट क्रैश, दोनों पायलट शहीद

You may also like