नई दिल्ली, 22 अक्तूबर : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक सिलेंडर के अचानक फटने के कारण एक परिवार के 6 लोगों की मौत होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार पुलिस महानिदेशक (एडीजी) ध्रुव कांत ठाकुर ने बताया कि बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद इलाके की एक कालोनी में विस्फोट से 6 लोगों के मरने और कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की सूचना आई है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार सिकंदराबाद की आशापुरी कॉलोनी में यह हादसा हुआ है। सिकंदराबाद इलाके की आशापुरी कॉलोनी में सोमवार रात एक मकान में रखा सिलेंडर अचानक फटने से जोरदार धमाके के साथ मकान ध्वस्त हो गया और छत गिर गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंच गए और एंबुलेंस तथा जेसीबी को मौके पर बुला लिया। पुलिस, प्रशासन और दमकल विभाग के अधिकारी बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि खुदाई करने वाली मशीन की मदद से मलबे को हटाने का प्रयास किया जा रहा है तथा घायलों को बचाने की कार्रवाई जारी है।
सिलेंडर फटने से गई कई लोगों की जान
58
previous post