दिवंगत IPS पूरण कुमार के परिवार से मिले मनोहर लाल, नादा साहिब गुरुद्वारा में होगा शोक सभा

by Manu
IPS पूरण कुमार

चंडीगढ़, 23 अक्टूबर 2025: हरियाणा के वरिष्ठ IPS अधिकारी वाई. पूरण कुमार की आत्महत्या के मामले में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल उनके परिवार से मिलने पहुंचे है। IAS अमनीत पी. कुमार के आवास पर पहुंचे मंत्री ने पूरण कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार को गहरी सांत्वना दी। उन्होंने परिवार के सदस्यों से लंबी बातचीत भी की, जिसमें मामले की जांच और न्याय की उम्मीदों पर चर्चा हुई।

मंत्री के इस दौरे को परिवार ने सराहा, लेकिन दर्द अभी भी कम नहीं हुआ है। इस बीच, पूरण कुमार की याद में 26 अक्टूबर को चंडीगढ़ के नादा साहिब गुरुद्वारा में शोक सभा का आयोजन होगा। ‘न्याय दिलाओ’ के नारे के साथ गठित 51 सदस्यीय कमेटी ने परिवार की सहमति से ये संदेश जारी किया है।

7 अक्टूबर को पूरण कुमार ने सेक्टर-11 स्थित अपने बंगले पर खुद को गोली मार ली थी।

ये भी देखे: हरियाणा ADGP पूरन कुमार की आत्महत्या पर SC आयोग ने मुख्य सचिव-DGP को जारी किया नोटिस

You may also like