Makar Sankranti 2026 Date: मकर संक्रांति 2026 नजदीक आने के साथ ही कई भक्तों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि यह पर्व 14 जनवरी को मनाया जाएगा या 15 जनवरी को। द्रिक पंचांग के अनुसार, मकर संक्रांति 2026 में बुधवार, 14 जनवरी को ही मनाई जाएगी। इस दिन सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इस वर्ष देशभर में मकर संक्रांति को 15 जनवरी को मनाने का कोई बदलाव या विवाद नहीं है।
मकर संक्रांति 2026 का शुभ समय
सूर्य का मकर राशि में प्रवेश: 14 जनवरी 2026, दोपहर लगभग 2:43 बजे से 3:06 बजे के बीच।
चूंकि संक्रांति का समय दिन के समय पड़ रहा है इसलिए स्नान, दान, सूर्य पूजा, तिल-गुड़ का दान और अन्य सभी धार्मिक अनुष्ठान 14 जनवरी को ही किए जाएंगे। इस दिन पुण्य काल को विशेष रूप से शुभ माना जाता है।
मकर संक्रांति पर क्या करें (शास्त्रीय महत्व)
स्नान-दान: गंगा या अन्य पवित्र नदियों में स्नान करे और तिल-गुड़ का दान।

दान के विशेष वस्तुएं
तिल और गुड़ के दान से सूर्य से संबंधित दोषों में कमी होती है।
खिचड़ी, अन्न, वस्त्र, कंबल का दान से आर्थिक कठिनाइयां दूर होती हैं, धन-धान्य में वृद्धि होती है।
ये भी देखे: Navratri 2025 Day 2 Katha: शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन करें इस कथा का पाठ
इस लेख में बताए गए कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। द अनम्यूट हिंदी यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से ली गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।