टोहाना में बिजली निगम के असिस्टेंट फोरमैन का शव 6 दिन बाद भाखड़ा नहर से बरामद

by Manu
भाखड़ा नहर शव

टोहाना, 07 जनवरी 2026: फतेहाबाद जिले के टोहाना में बिजली निगम के असिस्टेंट फोरमैन विकास कुमार (37) का शव लापता होने के 6 दिन बाद बुधवार को भाखड़ा नहर से बरामद किया गया। पुलिस ने साधनवास इलाके में SDRF की मदद से शव को नहर से निकाला।

मृतक विकास कुमार चरखी दादरी जिले के तिवाला गांव के निवासी थे और टोहाना की नहर कॉलोनी में रहते थे। वे 2 जनवरी को शाम करीब 5 बजे ड्यूटी पूरी करने के बाद घर की ओर गए थे, लेकिन उसके बाद उनका कोई सुराग नहीं मिला। उनका मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा था. आखिरी लोकेशन नहर के पास पाई गई थी।

जेई सुशील कुमार ने बताया कि विकास कुमार 2 जनवरी से लापता थे। परिजनों के बयान पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था। उनकी तलाश में भाखड़ा नहर में भी सर्च अभियान चलाया जा रहा था।

थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि विकास कुमार का शव नहर से बरामद कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है।

ये भी देखे: फतेहाबाद: चांदपुरा गांव में ट्रैक्टर की टक्कर से 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, ड्राइवर फरार

You may also like