लुधियाना कोर्ट को मानव बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच

by Manu
लुधियाना कोर्ट

लुधियाना, 15 जनवरी 2026: लुधियाना ज्यूडिशियल कॉम्प्लेक्स को मानव बम से उड़ाने की गंभीर धमकी मिलने से शहर में हड़कंप मच गया है। ई-मेल में खुद को अजमल अब्दुल राज बताते हुए भेजने वाले ने लिखा है कि वह मानव बम के जरिए ज्यूडिशियल कॉम्प्लेक्स में बड़ा धमाका करेगा।

पुलिस का मानना है कि यह नाम फर्जी है और धमकी देने वाले ने जानबूझकर गुमराह करने की कोशिश की है। धमकी मिलने के बाद माननीय सेशन जज साहब के कार्यालय ने तुरंत आदेश जारी कर मामले को गंभीरता से लेने और रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके बाद लुधियाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी अजमल अब्दुल राज के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

साइबर सेल की टीमें इस ई-मेल के स्रोत, आईपी एड्रेस और अन्य तकनीकी पहलुओं की गहन जांच में जुट गई हैं ताकि भेजने वाले की लोकेशन और असली पहचान का पता लगाया जा सके। पुलिस ने ज्यूडिशियल कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। आने-जाने वाले सभी व्यक्तियों की सघन चेकिंग की जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है।

ये भी देखे: Patna News: पटना सिविल कोर्ट को बम धमकी के बाद परिसर खाली, जांच जारी

You may also like