Kullu landslide: इनर अखाड़ा बाजार में बचाव अभियान में तीन और शव बरामद

by Manu
cloudburst

चंडीगढ़, 05 सितंबर 2025: कुल्लू जिले के इनर अखाड़ा बाजार में गुरुवार सुबह हुए भीषण भूस्खलन (Kullu landslide) के बाद चल रहे बचाव अभियान में तीन और शव बरामद किए गए हैं। इनमें से दो शव क्षत-विक्षत हालत में मिले हैं। बचाव दल ने मलबे से एक महिला का पूरा शव निकाला, जिसकी पहचान सुमन शर्मा के रूप में हुई है। वहीं, कश्मीर के साजिद अहमद वानी का शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त हालत में मिला, जिसमें उनका एक हाथ गायब था और शरीर के हिस्से टुकड़ों में बरामद हुए। तीसरे व्यक्ति राशिद के शरीर के केवल कुछ हिस्से ही मिल सके हैं।

यह हादसा गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे भारी बारिश के कारण हुआ, जब अचानक भूस्खलन (Kullu landslide) से इनर अखाड़ा बाजार में दो घर मलबे में दब गए थे। इस दौरान 10 लोग मलबे में फंस गए थे। बचाव अभियान के दौरान एक व्यक्ति का शव पहले ही बरामद किया जा चुका था और तीन घायलों को सुरक्षित निकाला गया था। उस समय छह लोगों की तलाश जारी थी, जिनमें से अब तीन के शव मिल चुके हैं। बचाव कार्य अभी भी जारी है, लेकिन बारिश और अस्थिर इलाके के कारण इसमें काफी मुश्किलें आ रही हैं।

ये भी देखे: हिमाचल में बादल फटने से मची तबाही, कुल्लू की लगघाटी और मंडी की चौहार घाटी में घर-गाड़ियां बही

You may also like