जानिए समय रैना के शो के बाद अपूर्वा मुखीजा का नाम फिर चर्चा में क्यों आया

by chahat sikri
अपूर्वा मुखीजा

नई दिल्ली,21 मार्च 2025:  सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और अभिनेत्री अपूर्वा मुखीजा जिन्हें “द रिबेल किड” के नाम से जाना जाता है। उन्होंने पेरिस में सबरीना कारपेंटर के कॉन्सर्ट में एक कार्यक्रम मे बाधा डाली है ।

यह घटना उस समय हुई जब वह समय रैना के यूट्यूब शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में शामिल होने को लेकर विवादों में थीं। उन पर अश्लीलता भरे शब्द बोलने के आरोपों से कई एफआईआर दर्ज हैं।

सोशल मीडिया पर आपूर्वा क्यों हुई फिर वाइरल

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में अपूर्वा को गानों पर लिप-सिंक करते हुए डांस करते और खुद को रिकॉर्ड करते हुए नजर आ रही है। उसी बीच सुरक्षा गार्डों ने उन्हें अपनी सीट पर वापिस जाने को कहा लेकिन उन्होंने मना कर दिया और फोन का इस्तेमाल करती रहीं। वीडियो में वह यह कहते हुए भी नजर आईं की मैं उन्हें थप्पड़ मार दूंगी।

रेडिट पर एक पोस्ट में लिखा गया कि अपूर्वा ने कॉन्सर्ट में परेशानी खड़ी की थी। वहां मौजूद लोगों ने उसे धीमी आवाज़ में बात करने और फ्लैश फोटोग्राफी बंद करने को कहा था वही एक व्यक्ति ने बताया की आपूर्वा ने  किसी को लगभग मारा भी है ।इसलिए सुरक्षा को देखते हुए उन्हें अपनी सीट पर लौटने को कहा गया।

इससे पहले, अपूर्वा राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) के सामने पेश हुई थीं। यह मामला समय रैना के शो में  अश्लीलता भरे शब्द बोलने से जुड़ा था। इस विवाद के बाद शो को इंटरनेट से हटा दिया गया और अपूर्वा ने अपने कई इंस्टाग्राम फॉलोअर्स खो दिए।

काम के मामले में अपूर्वा 2023 की टेलीविज़न सीरीज़ ‘हूज़ योर गाइनेक?’ में नजर आईं और अब ‘बात पक्की’ नाम की मिनी-सीरीज़ में गुंजन का किरदार निभा रही हैं। उन्होंने फिल्म ‘नादानियाँ’ मे भी काम किया जिसमें इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर भी हैं। इस फिल्म में वह रिया का किरदार निभा रही हैं।

यह भी देखे: इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद: भारत दौरा फिर से तय होगा 

You may also like