कोलकाता, 25 मई 2026: KKR बनाम DC रिजल्ट: आईपीएल 2026 के आखिरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 40 रन से हरा दिया। ईडन गार्डन्स में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 203 रन बनाए। जवाब में कोलकाता की टीम 18.4 ओवर में 163 रन पर ऑलआउट हो गई।
दोनों टीमें इस मैच से पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी थीं। 204 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता के लिए अजिंक्य रहाणे ने सबसे ज्यादा 63 रन बनाए। मनीष पांडे ने 25 और रोवमन पॉवेल ने 29 रन का योगदान दिया। लेकिन लगातार विकेट गिरने के कारण टीम मैच में वापसी नहीं कर सकी।
दिल्ली की गेंदबाजी में लुंगी एनगिडी और कुलदीप यादव ने 3-3 विकेट लिए। मिचेल स्टार्क को 2 विकेट मिले जबकि अक्षर पटेल ने 1 विकेट चटकाया। रोवमन पॉवेल रन आउट हुए।
दिल्ली की ओर से केएल राहुल ने शानदार 60 रन की पारी खेली। उन्होंने मात्र 30 गेंदों पर 5 चौके और 4 छक्के लगाए। कप्तान अक्षर पटेल ने 39 रन बनाए। डेविड मिलर ने 28 रन और आशुतोष शर्मा ने नाबाद 18 रन बनाया।
ये भी देखे: SRH बनाम RCB Result: सनराइजर्स हैदराबाद ने RCB को 55 रन से हराया