खुशी कपूर का पेंडेंट: वेदांग रैना के साथ रिश्ते की चर्चा तेज़!

by chahat sikri
खुशी कपूर

Khushi Kapoor: खुशी कपूर एक एक करके अपने रीलैशन्शिप गोल्स सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रही है। आर्चीज़ की अभिनेत्री ने हाल ही में अपनी कुछ क्लोज-अप तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें उन्हें वी और के जिसमे वी का मतलब वेदांग रैना है और उनको K इनीशियल वाला पेंडेंट पहने देखा जा सकता है। तस्वीरों में ख़ुशी कपूर चेक्ड कॉलर वाली ड्रेस पहने हुए नज़र आ रही हैं। हालाँकि ईगल-आइड फैन्स ने उनके कस्टमाइज्ड पेंडेंट को तुरंत पहचान लिया है। जिससे वेदांग रैना के साथ उनके रिलेशनशिप की पुष्टि हो गई है।

खुशी ने पहना बॉयफ्रेंड के नाम का ब्रैस्लट

तस्वीरें शेयर करते हुए ख़ुशी कपूर ने कैप्शन में एक सफ़ेद इमोजी भी डाली है ।
यह पहली बार नहीं है जब ख़ुशी कपूर ने अपने कथित बॉयफ्रेंड के नाम वाला आभूषण पहना हो।पिछले साल ख़ुशी अपनी बहन जान्हवी कपूर के साथ मालदीव गई थीं। फैन्स ने देखा कि श्रीदेवी की छोटी बेटी ने अपने कथित बॉयफ्रेंड के नाम की स्पेलिंग वाला ब्रेसलेट पहना हुआ था। ख़ुशी की बड़ी बहन जान्हवी ने भी एक पेंडेंट पहना हुआ था, जिस पर ‘शिकू’ लिखा हुआ था (जान्हवी शिखर पहाड़िया को प्यार से शिकू बुलाती हैं)।

खुशी कपूर और वेदांग रैना को हाल के महीनों में कई बार साथ देखा गया है। करण जौहर के चैट शो कॉफ़ी विद करण में खुशी कपूर ने वेदांग रैना के साथ अपने रिश्ते की अफवाहों के बारे में करण के सवाल का मजाकिया अंदाज़ में जवाब दिया है। उन्होंने कहा क्या आपको ओम शांति ओम का वह सीन याद है। जिसमें लोगों की एक कतार होती है। जो बस यही कहती है ओम और मैं सिर्फ़ अच्छे दोस्त थे’?

ICW 2024

अगस्त में ICW 2024 में डिज़ाइनर गौरव गुप्ता के लिए कथित तौर पर यह जोड़ा एक साथ रैंप पर चला था। उन्हें फ़िल्म स्क्रीनिंग, पार्टियों और कार्यक्रमों में एक साथ देखा गया है।

वेदांग रैना और ख़ुशी कपूर ने द आर्चीज़ में सह-अभिनय किया है। वेदांग को आलिया भट्ट की जिगरा में उनके अभिनय के लिए सराहा गया है। हालाँकि यह फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस पर नहीं चली। ख़ुशी कपूर को आखिरी बार इब्राहिम अली खान के साथ नादानियाँ में देखा गया था।

यह भी पढे: मार्च 2025: छह साल के निचले स्तर पर खुदरा मुद्रास्फीति!

You may also like