छपरा, 03 नवंबर 2025: बिहार की छपरा विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के उम्मीदवार और भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने कहा कि छपरा पहले से ही हॉट सीट रहा है।
खेसारी ने कहा कि छपरा में सबसे बड़ी समस्या पानी निकासी की है। अगर यह ठीक हो जाए, तो व्यापारी बर्बाद होने से बच जाएंगे और शहर का असली विकास शुरू हो जाएगा।
“सबसे पहले छपरा शहर की प्रॉब्लम पानी निकासी की है, उसे हम दूर करेंगे। खेसारी ने स्वीकार किया कि चारों तरफ से घेराबंदी हो रही है, और उनके लिए यह आसान नहीं। फिर भी, उन्होंने आश्वासन दिया कि जीत के बाद शहर को नई तस्वीर देंगे।
खेसारी लाल यादव ने भावुक होकर कहा, “जिस दिन छपरा मुझसे ज्यादा खूबसूरत हो जाएगा, उस दिन मेरी जीत सफल मानी जाएगी।”
ये भी देखे: पति पवन सिंह से विवाद के बीच ज्योति सिंह ने किया चुनाव लड़ने का ऐलान, इस सीट से लड़ेंगी चुनाव