खालसा कालेज पटियाला ने सरस मेले की लोक कला गतिविधियों में की प्राप्तियां
पटियाला, 18 फरवरी : खालसा कालेज पटियाला ने शीश महल, पटियाला में वक्कारी सरस मेले दौरान आयोजित लोक कलाओं गतिविधियों में शानदार प्राप्तियां की। कालेज के ग्यारह विद्यार्थियों ने लोक कलाओं की अलग- अलग श्रेणियों में बेमिसाल कलात्मक हुनर को प्रदर्शित करते हुए चोटी की पुजीशनें हासिल की। इन विद्यार्थियों में छह विद्यार्थी पोस्ट ग्रैजुएट फैशन डिजाइनिंग और ग्रह विज्ञान विभाग के आर्टस विभाग से चार और कम्प्यूटर विज्ञान विभाग से एक विद्यार्थी शामिल था।
इन मुकाबलों में नाजिया, रूबल, जशनप्रीत कौर, अनमोलजोत सिंह, सुखदीप कौर, कमलजीत कौर, जसप्रीत शर्मा और गगन ने क्रमवार एनुं, फूलकारी, छिक्कू, परांदा, रस्सा और खिडो में पहला स्थान हासिल किया। इस दौरान नीलम, कोमलप्रीत कौर और शिखा रानी ने क्रमवार गुडिया पटोले, नाला बुनाई में दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके कालेज प्रिंसिपल डॉ. धर्मेन्द्र ङ्क्षसह उभा ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि खालसा कालेज के विद्यार्थी हमेशा ही मुकाबलों में मोहरी रहते हैं।
खालसा कालेज पटियाला ने सरस मेले की लोक कला गतिविधियों में की प्राप्तियां
111
previous post