जस्टिस सूर्यकांत बने भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश, 24 नवंबर को ग्रहण करेंगे पदभार

by Manu
जस्टिस सूर्यकांत

चंडीगढ़, 30 अक्टूबर 2025: बृहस्पतिवार को न्यायमूर्ति सूर्यकांत को भारत का 53वां मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया। वे 24 नवंबर को पदभार संभालेंगे। केंद्रीय विधि मंत्रालय के न्याय विभाग ने इसकी घोषणा की।

वे न्यायमूर्ति भूषण आर गवई का स्थान लेंगे। गवई 23 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं। सूर्यकांत वर्तमान CJI गवई के बाद सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश हैं।

कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने एक्स पर पोस्ट की। उन्होंने बधाई दी और कहा कि राष्ट्रपति ने संविधान की शक्तियों से सूर्यकांत को 24 नवंबर 2025 से CJI नियुक्त किया है।

ये भी देखे: CJI संजीव खन्ना का बतौर मुख्य न्यायाधीश आज आखिरी दिन, बोले- ‘रिटायरमेंट के बाद..’

You may also like