हरियाणा जेलों में गैंगस्टरों पर सख्ती, डीजीपी ने अंबाला जेल का किया निरीक्षण

by Manu
अंबाला jail

अंबाला, 30 अक्टूबर 2025: हरियाणा पुलिस ने जेलों में गैंगस्टरों पर कार्रवाई तेज कर दी है। गुरुवार को डीजीपी जेल आलोक राय ने मीडिया टीम के साथ अंबाला सेंट्रल जेल का दौरा किया। उन्होंने साफ कहा, जेल में बंद गैंगस्टरों को कोई वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं मिलता। वे बाकी कैदियों की तरह रहते हैं। उन्हें मैन्युअल काम करना पड़ता है।

निरीक्षण में देखा गया कि अपराधियों को सामान्य बंदियों जैसा खाना और सुविधाएं मिलती हैं। लंबे बाल या महंगे कपड़े की छूट बंद हो गई। सभी कैदी समान नियमों का पालन करते हैं। काम और अनुशासन जरूरी है।

डीजीपी आलोक राय ने कहा कि, हरियाणा जेलों में कोई अपराधी स्पेशल स्टेटस नहीं पाता और न ही कोई खास व्यवहार मिलता। उन्होंने अपील की समाज गैंगस्टरों का महिमामंडन न करे। वे साधारण कैदी जैसे जीवन जी रहे हैं।

ये भी देखे: अंबाला के प्रेम नगर में विशाल मेगा मार्ट में लगी भीषण आग, दमकल विभाग की टीमें मौके पहुंची

You may also like