बिलासपुर, 10 अक्तूबर 2025: Job Alert in Bilaspur: जिला रोजगार कार्यालय बालू चम्बा ने युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर पैदा किया है। निजी कंपनी सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड (RTI हमीरपुर) के सहयोग से 90 सिक्योरिटी गार्डों की भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू का आयोजन हो रहा है। जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि ये इंटरव्यू जिले के विभिन्न उपरोजगार कार्यालयों में 15 से 17 अक्टूबर तक लगातार चलेंगे।
पहला कैंपस 15 अक्टूबर को जिला रोजगार कार्यालय बालू चम्बा में, दूसरा 16 अक्टूबर को उपरोजगार कार्यालय तीसा में और तीसरा 17 अक्टूबर को भरमौर के पंचायत घर में आयोजित होगा। चयनित उम्मीदवारों को एक महीने के प्रशिक्षण के बाद 19,500 से 24,000 रुपये तक का वेतन और अन्य लाभ मिलेंगे।
भर्ती के लिए सिर्फ पुरुष अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं। न्यूनतम योग्यता मैट्रिक है, और उम्र 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। शारीरिक मानकों में ऊंचाई कम से कम 165 सेमी और वजन 55 से 95 किग्रा तक होना जरूरी है। इच्छुक युवा सुबह 11 बजे समय पर पहुंचें।
ये भी देखे: यूपी में अनकंपा नौकरी पर नया नियम, मृत कर्मचारी के आश्रित को नहीं मिलेगा ऊंचा पद