40
जम्मू, 15 जुलाई 2025: मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में एक दुखद हादसा हो गया। डोडा-बराथ रोड पर पोंडा इलाके में एक टेंपो ट्रैवलर (नंबर JK064847) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। इस भीषण हादसे में वाहन पूरी तरह चकनाचूर हो गया।
आशंका है कि इस दुर्घटना में कई लोगों की जान चली गई है। घटनास्थल पर कई शव देखे गए हैं। पुलिस, एंबुलेंस और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंच गए हैं और राहत कार्य शुरू कर दिया गया है।
ये भी देखे: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में बड़ा हादसा, बस खाई में गिरी, 2 लोगों की मौत, 20 घायल