127
जालंधर, 9 सितंबर : जालंधर के एक नजदीकी गांव का युवक जोकि कुछ महीने पहले ही इंगलैंड गया था, की वहां मौत होने का समाचार प्राप्त हो रहा है। दो महीने पहले पढ़ाई के लिए इंग्लैंड गए लोहिया खास के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक गुरवंशदीप सिंह (19) निवासी गांव गिद्दड़ पिंडी लोहिया खास 13 जुलाई को इंग्लैंड गया था। जानकारी के मुताबिक बीते दिन पारिवारिक सदस्यों को बेटे की मौत की खबर मिली, जिसके बाद से उनका रो-रो बुरा हाल है। वहीं पूरे गांव में शोक की लहर है।