ISRO ने जीएसएलवी-एफ17 से ईओएस-05 सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च किया

by Manu
GSLV-F17 launch

चंडीगढ़, 04 सितंबर 2026: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने शुक्रवार को जीएसएलवी-एफ17 रॉकेट से एडवांस्ड अर्थ ऑब्जर्वेशन स्पेसक्राफ्ट को सफलतापूर्वक लॉन्च किया। ISRO ने बताया कि ईओएस-05 सैटेलाइट स्पेसपोर्ट से उड़ान भरने के करीब 18 मिनट बाद तय सब-जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट में पहुंच गया।

मिशन से जुड़े एक सीनियर साइंटिस्ट ने इस सैटेलाइट को आसमान की आंख बताया। यह सैटेलाइट रियल-टाइम तस्वीरें उपलब्ध कराएगा। खेती और आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में देश को इससे मदद मिलेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ISRO की इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने इसे देश के लिए गर्व का पल बताया। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि ISRO की एक और शानदार उपलब्धि हमारे देश के लिए गर्व का पल है। भारत के पहले इमेजिंग सैटेलाइट ईओएस-05 को जियोसिंक्रोनस ऑर्बिट में ले जाने वाले जीएसएलवी-एफ17 का सफल लॉन्च भारत के स्पेस सेक्टर की उत्कृष्टता इनोवेशन और बढ़ती क्षमताओं को दिखाता है। आईएसआरओ और भारतीय इंडस्ट्री के बीच बढ़ती साझेदारी स्पेस प्रोग्राम को नई ताकत दे रही है।

ISRO प्रमुख वी. नारायणन ने कहा कि अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट का यह लॉन्च मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में आईएसआरओ की पहली कामयाबी है। उन्होंने आगे कहा कि कड़ी मेहनत का इनाम और ज्यादा काम मिलना है। ISRO की टीम इंडस्ट्रीज और दूसरे संगठनों के साथ मिलकर गगनयान के पहले बिना क्रू वाले मिशन पर काम कर रही है। इस कैलेंडर ईयर में गगनयान के पहले बिना क्रू वाले मिशन को लॉन्च करने के लिए टीम जोर-शोर से व्यवस्थित तरीके से काम कर रही है।

ये भी देखे: इसरो का 101वा मिशन ईओएस-09 उपग्रह का प्रक्षेपण विफल, तकनीकी खराबी वजह

You may also like