96
इजरायल ने किया उत्तरी गाजा पट्टी में हमला, कई मरे
नई दिल्ली, 12 दिसंबर : इजरालय द्वारा एक बार फिर उत्तरी गाजा पट्टी में मिसाइल हमला कियागया, जिसमें कई लोगों के मारे जाने का समाचार है। जानकारी के अनुसार इस मकान में विस्थापित लोगों ने शरण ली हुई थी। फलस्तीनी चिकित्सा अधिकारियों ने यह जानकारी दी। कमाल अदवान अस्पताल ने बताया कि बेत लाहिया कस्बे में रात भर जारी हमले के बाद बुधवार को हताहतों को अस्पताल लाया गया था। इस मामले में इस्राइल की सेना ने तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की है। इस्राइल अक्टूबर की शुरुआत से ही उत्तरी गाजा में हमास आतंकवादियों के विरुद्ध नए सिरे से हमले कर रहा है। अस्पताल के रिकॉर्ड से पता चलता है कि मरने वालों में आठ लोग एक ही परिवार से थे, जिसमें चार बच्चे, उनके माता-पिता और दादा-दादी शामिल थे।