इजराईल ने किया गाजा पर हमला, कई लोगों की गई जान

by TheUnmuteHindi
इजराईल ने किया गाजा पर हमला, कई लोगों की गई जान

नई दिल्ली, 22 अगस्त : इजराईल द्वारा गाजा पर किए गए हमले में कई लोगों की मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है। ड्रोन हमलों में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई। एक अस्पताल के कर्मियों ने यह जानकारी दी। ये हमले मध्य गाजा के दीर अल-बलाह और दक्षिण में खान यूनिस में हुए। अस्पताल कर्मियों ने बताया कि अल-बलाह और खान यूनिस में इस्राइली हमलों में 17 लोगों की मौत हो गई। इस बीच, लेबनान के हिजबुल्ला ने बुधवार को 50 से ज्यादा रॉकेट दागे, जिनसे इस्राइली कब्जे वाले ‘गोलान हाइट्स’ में कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए।

You may also like