32
इंदौर, 21 जून 2025: सोमवार को गोवा से इंदौर आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E813 की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी है। इस फ्लाइट में 140 यात्री सवार थे। पायलट को लैंडिंग गियर में तकनीकी खराबी की जानकारी मिली थी, जिसके बाद इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर हवाई अड्डे पर फ्लाइट को सुरक्षित उतारा गया। यह दो दिनों में इंडिगो की दूसरी इमरजेंसी लैंडिंग की घटना है।
इससे पहले, रविवार, 20 जुलाई 2025 को तिरुपति से हैदराबाद जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6591 को तकनीकी खराबी के कारण तिरुपति में ही आपात स्थिति में उतारना पड़ा। विमान ने हवा में 40 मिनट से ज्यादा चक्कर लगाए, जिससे यात्री बुरी तरह डर गए।
ये भी देखे: दिल्ली से इम्फाल जा रही IndiGo की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हुई इमरजेंसी लैंडिंग