इंडिगो एयरलाइन का सिस्टम ठप होने से यात्रियों को हुई भारी परेशानी

by TheUnmuteHindi
इंडिगो एयरलाइन का सिस्टम ठप होने से यात्रियों को हुई भारी परेशानी

इंडिगो एयरलाइन का सिस्टम ठप होने से यात्रियों को हुई भारी परेशानी
नई दिल्ली, 13 दिसंबर : इंडिगो एयरलाइन का सिस्टम ठप होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा, जिसको लेकर यात्रियों ने अपनी नाराजगी भी जाहिर की है। जानकारी के अनुसार दिल्ली-मुंबई और तुर्की के बीच यात्रा करने वाले लगभग 400 यात्री इस्तांबुल हवाईअड्डे पर 24 घंटे तक फंसे रहे। इन यात्रियों ने सोशल मीडिया पर अपनी परेशानी और गुस्से का इज़हार किया। यात्रियों के अनुसार उनकी उड़ान में पहले काफी देर हुई और फिर अचानक बिना किसी सूचना के उड़ान रद्द कर दी गई। अनुश्री भंसाली नाम की एक यात्री ने बताया कि उनकी उड़ान में पहले दो घंटे की देरी हुई और बाद में उन्हें बताया गया कि उड़ान रद्द कर दी गई है। करीब 12 घंटे बाद यात्री को बताया गया कि उड़ान का समय बदल गया है जिससे उन्हें और अन्य यात्रियों को परेशानी हुई।यात्रियों ने बताया कि उन्हें न तो ठहरने की कोई व्यवस्था की गई और न ही भोजन उपलब्ध कराया गया। अनुश्री भंसाली ने यह भी कहा कि कई यात्री बुखार और थकान की शिकायत कर रहे थे लेकिन एयरलाइन के किसी कर्मचारी ने उनकी मदद करने की कोशिश नहीं की। उन्होंने इसको लेकर अपनी काफी नाराजगी जाहिर की है।

You may also like