भारत विकास की नीति का समर्थन करता है : प्रधानमंत्री मोदी

by TheUnmuteHindi
भारत विकास की नीति का समर्थन करता है : प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली, 7 सितम्बर : भारत विकास की नीति का समर्थन करता है, विस्तारवाद की नहीं। यह शब्द प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन की विस्तारवादी नीति को ल ेकर ब्रुनेई के सुल्तान हाजी हसनल बोल्कैया के साथ बैठक के दौरान प्रकट किए। प्रधानमंत्री मोदी के यह बयान चीन की क्षेत्रीय दावेदारी और विस्तारवादी दृष्टिकोण के खिलाफ एक सशक्त संकेत के रूप में देखा जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने हालिया बयान में विस्तारवाद की आलोचना की, जो कि चीन के वैश्विक विस्तारवादी प्रयासों को लेकर की गई उनकी पहली टिप्पणी नहीं है। जुलाई 2020 में, जब लद्दाख के दौरे पर पीएम मोदी थे, तब उन्होंने चीन को कड़ा संदेश देते हुए कहा था कि विस्तारवाद का समय समाप्त हो चुका है।

You may also like