9
नई दिल्ली, 30 दिसंबर 2025: रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना की पनडुब्बियों की मारक क्षमता बढ़ाने के लिए इटली की कंपनी WASS सबमरीन सिस्टम्स SRL के साथ बड़ा करार किया है। इस सौदे के तहत 48 भारी वजन वाले टॉरपीडो और संबंधित उपकरण खरीदे जाएंगे। सौदे की कुल कीमत करीब 1896 करोड़ रुपये है।
रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की मौजूदगी में मंगलवार को दिल्ली में इस करार पर हस्ताक्षर हुए। ये टॉरपीडो कलवरी-क्लास (P-75) की छह पनडुब्बियों में एकीकृत किए जाएंगे।
रक्षा मंत्रालय के अनुसार इन टॉरपीडो की डिलीवरी अप्रैल 2028 से शुरू होगी और 2030 की शुरुआत तक पूरी हो जाएगी। इस अधिग्रहण से कलवरी श्रेणी की पनडुब्बियों की युद्ध क्षमता में काफी वृद्धि होगी।
ये भी देखे: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीनों सेना प्रमुख और CDS के साथ कर रहे हाई लेवल मीटिंग