चंडीगढ़, 30 दिसंबर 2025: पंजाब विधानसभा के स्पेशल सेशन में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। मनरेगा में किए गए बदलावों के खिलाफ प्रस्ताव पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि कुछ नेता सिर्फ इसके नाम को लेकर कन्फ्यूज हैं। वे इसके अंदर की साजिशों को नहीं समझ रहे हैं।
मान ने कहा कि पहले मनरेगा में 100 दिन के रोजगार की कानूनी गारंटी थी। लेकिन अब उसे भी खत्म कर दिया गया। उन्होंने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि वे 2-3 लोगों में पूरा देश देखते हैं। उनके हिसाब से सारे फैसले लेते हैं।
उन्होंने कहा कि मनरेगा की जगह आए ‘जी राम जी’ में केंद्र ने सारा काम अपने हाथ में ले लिया है। पहले 100 दिन की गारंटी थी लेकिन पूरे देश में यह जमीन पर सिर्फ करीब 7 फीसदी ही मिलता था। अब वे 125 दिन के रोजगार की बात कर रहे हैं लेकिन शर्तें लगाकर इसे खत्म कर रहे हैं।
मान ने कहा कि मनरेगा लाने से पहले लंबी चर्चा हुई थी लेकिन यह बिल 14 घंटे में पास हो गया है। उन्होंने कहा कि अब बिल का नाम भगवान राम जी के नाम पर रखा गया है। इससे आने वाले समय में राम जी का नाम भी घोटालों से जुड़ जाएगा।
ये भी देखे: 30 दिसंबर को होगा पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र, मनरेगा संशोधन के खिलाफ प्रस्ताव लाएगी सरकार