BIG NEWS: भारत ने भी पाकिस्तान के लिए अपना एयरस्पेस बंद किया

by Manu
PIA एयरस्पेस बंद

नई दिल्ली, 01 मई 2025: पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अपने चरम पर है। दोनों देश एक दूसरे के खिलाफ कई फैसले लिए है। जिससे दुश्मन देश पर दबाव डाला जाए। इसी कड़ी में भारत सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया। अब भारत ने 23 मई तक पाकिस्तान के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। इसलिए पाकिस्तान के लिए कोई भी उड़ान भारत से नहीं जा सकेगी।

बुधवार को भारत ने एक NOTAM (नोटिस टू एयरमैन) जारी कर पाकिस्तान में पंजीकृत, संचालित और स्वामित्व वाले सभी विमानों के लिए अपने एयरस्पेस को बंद करने की घोषणा की। पाकिस्तानी विमानों पर यह प्रतिबंध 30 अप्रैल से 23 मई 2025 तक जारी रहेगा।

अधिकारियों ने बताया कि भारत ने अब आधिकारिक तौर पर अपने एयरस्पेस को प्रतिबंधित कर दिया है। जिससे पाकिस्तानी एयरलाइनों को कुआलालंपुर जैसे दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों तक पहुंचने के लिए चीन या श्रीलंका जैसे देशों से होकर लंबा रास्ता अपनाना पड़ रहा है। इसके अलावा बांग्लादेश और थायलैंड जैसे देश जाने के लिए भी पाकिस्तान को परेशानी होगी। इससे पहले, जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान ने भारतीय उड़ानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया था।

ये भी देखे: पीएम मोदी के साथ CCS बैठक में हुए कई बड़े फैसले, NSA बोर्ड में हुआ बदलाव

You may also like