सांसदों के वेतन में बढ़ोतरी: अब मिलेंगे 1.24 लाख रुपये, पेंशन और भत्ते भी बढ़े

by Manu
सांसदों के वेतन में बढ़ोतरी

सांसदों के वेतन में बढ़ोतरी: केंद्र सरकार ने सोमवार (24 मार्च,2025) को सांसदों के वेतन में इजाफे का ऐलान किया है।  अब 1 अप्रैल 2025 से सांसदों को एक लाख की जगह 1.24 लाख रुपये वेतन के तौर पर मिलेंगे।  सरकार की ओर से सांसदों की पेंशन और भत्ता में भी इजाफा किया गया है।

पांच साल बाद सांसदों के वेतन में यह बदलाव किया गया है। पहले सांसदों को 1 लाख रुपये महीना वेतन मिलता था, जो अब बढ़कर 1.24 लाख रुपये हो गया है। इसके अलावा, सांसदों की पेंशन में भी 24% की बढ़ोतरी की गई है। पहले जो पेंशन 25,000 रुपये थी, वह अब 31,000 रुपये हो गई है। दो बार या
उससे ज्यादा बार सांसद रहे नेताओं की अतिरिक्त पेंशन भी 2,000 रुपये से बढ़ाकर 2,500 रुपये कर दी गई है।

सरकार का तर्क: महंगाई से राहत

केंद्र सरकार ने इस फैसले को महंगाई के हिसाब से जरूरी बताया है। वित्त मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, “पिछले कुछ सालों में मुद्रास्फीति बढ़ी है। सांसदों का वेतन और पेंशन इसमें संशोधन जरूरी था ताकि वे अपने कर्तव्यों को बेहतर ढंग से निभा सकें।
यह बदलाव स्वचालित रूप से लागू होगा और इसके लिए संसद में अलग से मंजूरी की जरूरत नहीं होगी।

 

mp salary hike

ये भी देखे: दिल्ली हाईकोर्ट के जज यशवंत वर्मा न्यायिक कर्तव्यों से निलंबित, कोर्ट ने जारी किया सर्कुलर

You may also like