गांव बिशनगढ़ में, जागते रहो क्लब ने बेटियों की 25वीं लोहड़ी मनाई
– बेटियां लडक़ों की अपेक्षा से हर एक काम में मोहरी : प्रो. बडूंगर
पटियाला : जागते रहो यूथ क्लब गांव बिशनगड़ सम्बन्धित नेहरू युवा केंद्र पटियाला ( भारत सरकार) ने नूनगर समाज पंजाब के सहयोग के साथ गांव बिशनगढ़ में, हर साल की तरह बेटियों की 25वीं लोहड़ी मनाई गई, जिसमें 11 नवजन्मी लड़कियों की मांओं को गर्म सूट व गर्म कोटियां देकर सम्मानित किया।
इस मौके मुख्य मेहमान के तौर पर प्रोफैसर कृपाल सिंह बडूंगर पूर्व प्रधान शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर साहिब ने शिरकत की। उल्लेखनीय है, कि सबसे पहले पंजाब में सन 2000 में गांव बिशनगड़ पटियाला में, बेटियों की लोहड़ी की शुरुआत की गई थी। इस मौके प्रोफैसर कृपाल सिंह बडूंगर ने कहा कि बेटियां लडक़ों की अपेक्षा हर एक काम में मोहरी हैं, चाहे पढ़ाई हो, खेल हो, और अन्य काम। क्लब की तरफ से लगातार बेटियों की 25वीं लोहड़ी मनाना, भ्रूण हत्या को रोकना, नशों को रोकना, पौधे लगाना, गरीब बच्चों को स्टेशनरी बांटना, जरूरतमंद मरीजों के आंखों के लैंज वाले फ्री आप्रेशन करवाना, गरीब लड़कियों के विवाह में मदद करना, खूनदान कैंप लगाना, मैडीकल कैंप लगाना और गरीब बच्चों की खेल में आर्थिक मदद करना आदि अलग- अलग कार्य करना बहुत गर्व के काम हैं।
इस मौके सी. डी. पी. ओ. दफ्तर भुन्नरहेड़ी से सुपरवाइजर मैडम नेहा वर्मा, आंगनवाड़ी मनजीत कौर, रुपिन्दर कौर, सतविन्दर कौर, मनदीप कौर, रजनी, क्लब प्रधान अमरजीत सिंह जागते रहो, दीदार सिंह बोसर, संजीव कुमार सनौर, गुरमीत सिंह हडाना, लखमीर सिंह, नंबरदार कसपाल सिंह, पंच अवतार सिंह, पंच राजवीर सिंह, पंच रवि सिंह, सुमनजीत कौर, माता कौड़ी कौर, निर्मल कौर, चरनजीत सिंह जागते रहो, अवतार सिंह बोसर, रणजीत सिंह बोसर, रविन्द्र सिंह, शीला देवी, जगरूप सिंह पंजोला, सुन्दरजीत कौर, रानी कौर, नछत्तर कौर, हरदेवी, इकबाल सिंह लंबी और राज कौर उपस्थित थे।
गांव बिशनगढ़ में, जागते रहो क्लब ने बेटियों की 25वीं लोहड़ी मनाई
63