लुधियाना, 12 मार्च 2026: लुधियाना में शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने और लाखों रुपये ठगने का मामला सामने आया है। थाना डिवीजन नंबर-4 की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप और धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की जा रही है।
पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी ने उससे शादी करने का वादा किया था। इस भरोसे में उसने आरोपी के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इसी दौरान आरोपी ने काम-काज सेट करने के अलग-अलग बहाने बनाकर उससे करीब 24 लाख रुपये भी ऐंठ लिए।
जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी टालमटोल करने लगा। बाद में पीड़िता को पता चला कि आरोपी ने कभी शादी करने का इरादा ही नहीं रखा था। उसने उसे सिर्फ धोखे में रखा और पैसे ऐंठे।
शिकायत पर पुलिस ने मोहम्मद अकबर जैदी पुत्र लेट अकबीर हुसैन जैदी निवासी गांव मुजेडा जिला जौनपुर (उत्तर प्रदेश) के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (रेप) और 420 (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़ें: शादी का झांसा देकर 5 साल तक रेप, गर्भवती होने पर कराया गर्भपात, अब शादी से मुकरा