बैजनाथ में कर्ज के बोझ में दबे दंपति ने जहर पीया, पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर

by Manu
Chachroli village Suicide

बैजनाथ, 12 नवंबर 2025: बैजनाथ थाना क्षेत्र के पपरोला में एक दंपति ने जहर खा लिया। पति नितिन कुमार की मौत हो गई। जबकि पत्नी सोनू का इलाज टांडा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

बैजनाथ थाने के जांच अधिकारी हरि सिंह ने बताया कि मामला नगर पंचायत पपरोला के वार्ड नंबर 7 का है। नितिन कुमार और सोनू ने जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों ने आत्महत्या की कोशिश की।

नितिन की अस्पताल में मौत हो चुकी है। सोनू की हालत नाजुक देखकर टांडा रेफर किया। वहां डॉक्टर इलाज कर रहे है।

मृतक के पिता कृष्ण चंद ने अपने बयान में बताया कि बुधवार सुबह कोर्ट से समन आया था। किसी मामले को लेकर तनाव बढ़ा इसके बाद दोनों ने घर पर जहर पी लिया।

ये भी देखे: मिसरी गांव में दहेज प्रताड़ना से तंग आकर अंजू ने निगला जहर, पति, सास-ससुर पर केस दर्ज

You may also like