मिसरी गांव में दहेज प्रताड़ना से तंग आकर अंजू ने निगला जहर, पति, सास-ससुर पर केस दर्ज

by Manu
दहेज

चंडीगढ़, 16 अगस्त 2025: हरियाणा के मिसरी गांव में एक दुखद घटना में 32 वर्षीय अंजू ने शुक्रवार शाम जहर निगल लिया और शनिवार सुबह दादरी के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। अंजू के पिता सतपाल की शिकायत पर पुलिस ने अंजू के पति मनीष, सास, और ससुर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।

सतपाल ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी अंजू की शादी 2017 में रेवाड़ी के गोकलगढ़ निवासी मनीष से हुई थी। पिछले चार साल से अंजू के ससुराल वाले उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। इस वजह से अंजू ने गुरुग्राम में एक बैंक में नौकरी शुरू की और अपने छह साल के बेटे को अपने पास रखा। छुट्टियों में वह अपने मायके मिसरी गांव आती थी।

शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे अंजू की अपने पति मनीष से फोन पर बात हुई। बातचीत के दौरान मनीष ने उसे अपमानजनक तरीके से कहा, “कल मरती हो तो आज ही मर जा,” और फोन काट दिया। इसके बाद अंजू के परिजन पशुओं का दूध निकालने के लिए खेत में गए थे। इस दौरान अंजू ने घर में अकेले जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजनों को लौटने पर उसकी हालत बिगड़ती देख तुरंत उसे दादरी के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई।

ये भी देखे: Punjab: होशियारपुर में दहेज उत्पीड़न के कारण महिला ने की आत्महत्या

You may also like