अमृतसर में शादी के एक महीने बाद ही पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या

by Manu
गोपालगंज हत्या केस

अमृतसर, 07 मार्च 2026: अमृतसर जिले के जंडियाला गुरु हलके के गांव बन्ना में एक दर्दनाक वारदात सामने आई है। शादी के महज एक महीने बाद पति ने पत्नी को गोली मार दी। मौके पर ही महिला की मौत हो गई।

दोनों के बीच किसी बात पर तीखी बहस हुई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने गुस्से में आकर पत्नी पर गोली चला दी। पुलिस के अनुसार घटना घर के अंदर हुई और महिला की मौत तुरंत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपी पति की तलाश जारी है।

महिला के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि शादी को अभी एक महीना भी पूरा नहीं हुआ था। बेटी रस्में ठीक से पूरी भी नहीं कर पाई थी कि उसकी लाश देखनी पड़ी। उन्होंने दावा किया कि ससुराल में बेटी के साथ गलत व्यवहार और प्रताड़ना की जा रही थी।

पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

ये भी देखे: अमृतसर में AAP काउंसलर के घर पर फायरिंग, परिवार बाल-बाल बचा

You may also like