नई दिल्ली, 28 सितंबर : तामिलनाडु में टाटा इलेक्ट्रानिक्स केएक प्लांट में अचानक आग लगने के कारण बड़ा हादसा होने की सूचना है। जानकारी के अनुसार इस भीषण आग के कारण भारी नुकसान हो गया है। आग प्लांट के सेलफोन मैन्युफैक्चरिंग सेक्शन में लगी, जिसके बाद प्लांट के सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग से प्लांट में बड़े नुकसान की आशंका रिपोर्ट्स के अनुसार, फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। आग से प्लांट को भारी नुकसान हुआ है। आग शनिवार सुबह साढ़े पांच बजे लगी। इसके बाद प्लांट से धुएं का गुबार उठता देखा गया। आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड की कई गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश की। आग कंपनी के केमिकल गोदाम में लगी, जो धीरे-धीरे प्लांट के अन्य हिस्सों में भी फैल गई, जिसे फायर ब्रिगे ड़ द्वारा बड़ी मशक्कत के साथ काबू पाया जा रहा है।
टाटा इलेक्ट्रानिक्स के प्लांट में लगी भीषण आग
81
previous post