तस्करों को नशीली गोलियों सहित किया गिरफ्तार

by TheUnmuteHindi
तस्करों को नशीली गोलियों सहित किया गिरफ्तार

होशियारपुर, 28 सितंबर : पंजाब पुलिस ने नशा तस्करों व सप्लायरों पर नकेल कसते हुए शिकंजा जकड़ लिया है, जिसके तहत पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने पर 21,600 नशीले कैप्सूल मारका प्रोक्सीको सपास, 28,800 नशीली गोलियां मार्का अल्प्राजोलन 5000 नशीली गोलियां मारका ट्रामाडोल प्रोलोजैड रिइस तथा 10 लाख रुपए ड्रग बनी बरामद कर 6 को काबू किया है। इस संबंधी जानकारी देते एस.पी. सर्बजीत सिंह बाहिया ने बताया कि सी.आई.ए. स्टाफ की टीम ने सूचना के आधार पर मोहल्ला जगतपुरा में एक व्यक्ति अजय वालिया पुत्र वरिंदर वालिया निवासी मोहल्ला जगतपुर थाना सिटी जो जगतपुरा में कपड़े की दुकान करता है तथा वह अपनी दुकान में ही भारी मात्रा में नशे की गोलियां बेचने का धंधा करता है। सूचना पक्की होने पर सी.आई.ए. स्टाफ की टीम की तरफ से अजय वालिया की दुकान पर रेड कर उसे काबू कर 2400 नशीले कैप्सूल मार्का प्रोक्सीको सपास, 5000 नशीली गोलियां मारका ट्रामाडोल प्रोलोजैड रिइस, 12000 मशीन की गोलियां मा का अल्प्राजोलम तथा 5 लाख रुपए ड्रग मनी बरामद कर उसे हिरासत में लेकर मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई आरंभ कर दी है।

You may also like