ढह गए आशियाने: गैस सिलेंडर फ़टने से बड़ा हादसा, सदमें में पूरा परिवार

by Nishi_kashyap
गैस सिलेंडर

हिसार,13 जुलाई, 2025: हरियाणा के हिसार जिले से बड़े दुखद हादसे की खबर सामने आई है। हिसार के हांसी क्षेत्र के गाँव रामपुरा में शनिवार दोपहर एक मजदूर के घर में खाना बनाते समय सिलेंडर में अचानक धमाका हो गया। इस हादसे के कारण पूरे घर में आग लग गई और घर की छत पूरी तरह से गिर गई।

मिली जानकारी के अनुसार, हांसी के गाँव रामपुरा निवासी बलजीत (40) अपने घर में खाना बना रहा था, तभी अचानक सिलेंडर फ़ट गया। इसके बाद आग की लपटें पूरे घर में फ़ैल गई। आग इतनी भीषण थी कि एक कमरे की कड़ी की बनी छत भी ढह गई। साथ ही कमरे में रखा सारा सामान संदूक, चारपाई, बिस्तर, पंखे, इनवर्टर आदि जलकर राख हो गए।

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

दमकल विभाग की टीम को इस हादसे की जानकारी दी। विभाग की टीम ने मौके पर पहुँचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। साथ ही आग पर काबू पाने के लिए ग्रामीणों ने भी मदद की। हादसे के बाद सिलेंडर भी काफी दूर जाकर गिरा,जिसका अभी तक कुछ पता नहीं लग पाया है। बताया जा रहा है की बलजीत ने कल ही सिलेंडर भरवाया था।

पुलिस ने घटनास्थल का किया निरिक्षण

स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुँची। घटनास्थल का निरीक्षण कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बलजीत और उसकी पत्नी गाँव में मजदूरी करते हैं। उसके तीन बच्चे हैं दो बेटियाँ और एक बेटा।

लोगों ने प्रशासन से की अपील

इस हादसे से पूरा परिवार सदमे में है और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की माँग की है।

यह भी पढ़े: CM Yuva Udyami Yojana: 18 साल के युवा भी ले सकेंगे बिना ब्याज के 5 लाख तक का लोन, जानिए कैसे ?

You may also like