गृह मंत्री अमित शाह ने हिंदी दिवस की दी बधाई

by TheUnmuteHindi
गृह मंत्री अमित शाह ने हिंदी दिवस की दी बधाई

नई दिल्ली, 15 सितंबर : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया मंच के द्वारा लोगों को हिंदी दिवस की बधाई दी है। उन्होंने बातचीत करते कहा कि सभी भारतीय भाषाएं देश का गौरव और विरासत हैं और इन्हें समृद्ध किए बिना देश आगे नहीं बढ़ सकता। उन्होंने कहा, ‘‘सभी भारतीय भाषाएं हमारा गौरव भी हैं और विरासत भी, जिन्हें समृद्ध किए बिना हम आगे नहीं बढ़ सकते। राजभाषा हिंदी का हर भारतीय भाषा के साथ अटूट रिश्ता है। इस साल हिंदी भाषा ने देश की राजभाषा के रूप में जनसंवाद व राष्ट्रीय एकता के 75 वर्ष पूरे किए हैं। शाह ने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि सभी भारतीय भाषाओं को एक साथ लेकर राजभाषा हिंदी विकसित भारत के संकल्प को चरितार्थ करने की दिशा में निरंतर अपना योगदान देती रहेगी।

You may also like