11
धर्मशाला, 04 नवंबर 2025: हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र इस बार पहली बार तपोवन स्थित परिसर में आयोजित होगा। सत्र 26 नवंबर से 5 दिसंबर तक चलेगा। कुल 8 बैठकें निर्धारित हैं। इनमें एक दिन विशेष रूप से गैर-सरकारी सदस्यों के कार्य दिवस के रूप में रखा गया है।
राज्यपाल की संस्तुति मिलते ही विधानसभा सचिवालय ने अधिसूचना जारी कर दी है। सत्र का आगाज 26 नवंबर को शोक सभा से होगा। सदन दिवंगत विधायकों को श्रद्धांजलि अर्पित करेगा। हालांकि, 29 और 30 नवंबर को अवकाश के कारण बैठकें नहीं होंगी। सत्र की अवधि के दौरान विधायी कार्यों पर फोकस रहेगा।
ये भी देखे: हिमाचल हाईकोर्ट ने देहरा उपचुनाव धांधली पर नोटिस जारी, CBI जांच की मांग