बिक्रम मजीठिया की जमानत याचिका पर सुनवाई टली, अब 11 अगस्त को होगी अगली सुनवाई

by Manu
बिक्रम मजीठिया

मोहाली, 09 अगस्त 2025: मोहाली कोर्ट में शनिवार को बिक्रम सिंह मजीठिया की जमानत अर्जी पर सुनवाई एक बार फिर टल गई। अब इस मामले की अगली सुनवाई सोमवार, 11 अगस्त 2025 को दोपहर 2 बजे होगी।

जानकारी के अनुसार, जमानत याचिका पर सुनवाई दोपहर 1:30 बजे शुरू होनी थी, लेकिन सरकारी वकील करीब एक घंटे की देरी से कोर्ट पहुंचे। इस पर कोर्ट ने नाराजगी जताई। इसके बाद दोनों पक्षों की दलीलें सुनी गईं, और कोर्ट ने सुनवाई को सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिया।

इसके अलावा, मजीठिया की बैरक बदलने की याचिका पर सुनवाई 12 अगस्त को होगी। बता दें कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस ब्यूरो ने मजीठिया को 25 जून को अमृतसर से गिरफ्तार किया था। फिलहाल वे नाभा जेल में बंद हैं और मोहाली कोर्ट ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा है।

ये भी देखे: बिक्रम सिंह मजीठिया पर नया FIR, सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप

You may also like