कुरुक्षेत्र,09 जुलाई, 2025: प्रवर्तन निदेशालय (ED) की एक टीम ने हरियाणा के इस्माइलाबाद क्षेत्र के गाँव अजरावर में मुकुल नामक एक वीजा एजेंट के घर छापेमारी की। मिली जानकारी के अनुसार मुकुल कई वर्षों से युवाओं को विदेश भेजने का काम कर रहा है। मुकुल इस्माइलाबाद में एक साइकिल स्टोर चलाता है और यहीं से वह अपना एजेंट का कारोबार भी चला रहा है।
छापेमारी के दौरान घर को अंदर से बंद कर दिया गया। किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है और न ही कोई बाहर निकल रहा है। बताया जा रहा है कि मुकुल वर्तमान में विदेश में है, और उसके घर पर केवल उसके माता-पिता मौजूद हैं।
सूत्रों के अनुसार, मुकुल के खिलाफ अमृतसर में एक मामला दर्ज है, फिलहाल, प्रवर्तन निदेशालय और स्थानीय पुलिस इस मामले में कोई आधिकारिक बयान देने को तैयार नहीं है। ईडी की जाँच अभी जारी है।
यह भी पढ़े: UP News: कांवड़ खंडित करने वालों के ख़िलाफ़ होगी सख़्त कार्रवाई, लगाई जाएंगी ये धाराएँ