हरियाणा विधानसभा सत्र: आज 11 बजे से विधानसभा भवन में अहम बैठक, 11 विधेयकों पर होगी चर्चा

by Manu
नायब सैनी विधानसभा

चंडीगढ़, 01 सितंबर 2026: हरियाणा विधानसभा में आज सुबह 11:00 बजे से विधानसभा भवन चंडीगढ़ में अहम बैठक होने जा रही है। इस बैठक में प्रश्नकाल और शून्यकाल के साथ-साथ विधायी कार्यों की लंबी सूची पर चर्चा और फैसले होंगे। सत्र के दौरान 11 महत्वपूर्ण विधेयक पेश विचार और पारित किए जाएंगे।

विधायक अशोक कुमार अरोड़ा ने राजकीय विश्वविद्यालयों में कार्यरत संविदात्मक (कांट्रैक्ट) सहायकों और अंशकालिक (पार्ट-टाइम) प्रोफेसरों/लेक्चररों की नौकरी की सुनिश्चितता को लेकर ध्यानाकर्षण सूचना (संख्या-13) दी है। विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया ने भी इस पर स्पष्टीकरण मांगने के लिए प्रश्न लगाने का प्रस्ताव दिया है जिसे क्लब कर दिया गया है।

वहीं हरियाणा निजी कोचिंग संस्थानों का पंजीकरण और विनियमन अधिनियम 2024 हरियाणा राज्य खेल संघ अधिनियम 2024 तथा गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड व हरियाणा जन तीव्र परिवहन निगम की रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएंगी।

ये भी देखे: हरियाणा विधानसभा सत्र: आज मानसून सत्र में HKRN मुद्दे पर सरकार को घेरेगा विपक्ष

You may also like