पटना, 26 मई 2026: राजद महिला प्रकोष्ठ की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रितु जायसवाल ने मंगलवार को BJP का दामन थाम लिया। बीजेपी प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।
बीजेपी जॉइन करने के बाद रितु जायसवाल ने कहा, “कई पुराने वीडियो निकालकर मुझे ट्रोल किया जाएगा, लेकिन मैं निडर हूं। जब मुझे परिहार सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का मौका मिला तो लोग मुझे बागी कहने लगे। मैं कभी बागी नहीं हुई। उस समय परिहार की जनता बागी हो चुकी थी। उन्हें रितु जायसवाल चाहिए थी। मुझे 65 हजार वोट मिले। यह पार्टी राष्ट्र को आगे रखती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के लिए अच्छे काम कर रहे हैं।”
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने रितु का स्वागत करते हुए कहा, “अगर हमने अपने दरवाजे खोल दिए तो RJD की चौखट पर नेता नहीं दिखेंगे।”
ये भी देखे: RJD MLC सुनील सिंह पर FIR, मतगणना पर भड़काऊ बयान से फंसे