104
नई दिल्ली, 28 अगस्त : सीकर जिले के रींगस कस्बे के नजदीक नेशनल हाईवे 52 पर आज सुबह भीषण सडक़ हादसा हो गया, जिसमें ट्रेलर के नीचे दबने से कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार झुंझुनूं जिले के बगड़ निवासी परिवार के सदस्य अपनी मां को इलाज के लिए जयपुर लेकर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एनएच 52 पर रींगस नदी के पास अचानक कार पर पीछे से आ रहा ट्रेलर चढ़ गया। हादसे में कार सवार सभी लोग गंभीर घायल हो गए।