Karnataka Former DGP Murder Case: रविवार को कर्नाटक के पूर्व DGP ओम प्रकाश की हत्या उनकी ही पत्नी द्वारा किए जाने के खुलासे के बाद एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पता चला है कि संपत्ति विवाद को लेकर पत्नी से झगड़े के दौरान पत्नी ने पहले पति के आखों में मिर्च पाउडर डाला फिर उन्हे रस्सियों से बांधा और फिर चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी। हमले के लिए कांच की बोतल का भी इस्तेमाल किया गया।
सूत्रों ने बताया कि हत्या के बाद रिटायर्ड अधिकारी की पत्नी ने खुद ही एक दूसरे पुलिस अधिकारी को हत्या की जानकारी दी। बाद में पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। ओम प्रकाश की पत्नी और उनकी बेटी को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों से करीब 12 घंटे तक पूछताछ की गई। DGP के बेटे द्वारा FIR दर्ज कराई गई है।
संपत्ति विवाद पर झगड़ा और फिर DGP की हत्या
बताया जा रहा है कि ओम प्रकाश ने अपनी एक संपत्ति अपने एक रिश्तेदार के नाम कर दी थी। जिसके चलते दोनों के बीच झगड़ा हो गया। बहस बढ़ने पर दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। बाद मे उनकी हत्या कर दी गई।
बेंगलुरु के एसीपी ने बताया कि, उन्हे कल सुबह 4 बजे पूर्व डीजीपी की हत्या की सूचना मिली। ओम प्रकाश 1981 बैच के IPS अधिकारी थे। वह 2015 में कर्नाटक के DGP बने।
ये भी देखे: तलाक के 3 साल बाद दहेज उत्पीड़न की शिकायत, सुप्रीम कोर्ट हैरान, कही ये बात