चंडीगढ़, 24 दिसंबर 2025: पंजाब के पूर्व डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर ने आठ लाख रुपये की रिश्वत मामले में सीबीआई की विशेष अदालत में जमानत याचिका दायर की है। बुधवार को इस याचिका पर हुई सुनवाई में सीबीआई ने जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा। अदालत ने सीबीआई को अगली तारीख तक जवाब पेश करने का निर्देश दिया।
भुल्लर इस समय चंडीगढ़ की बुडैल जेल में बंद हैं। इससे पहले अदालत ने उनकी ओर से दायर दो महत्वपूर्ण अर्जियों को मंजूरी दी थी। पहली अर्जी में भुल्लर ने सीबीआई जांच अधिकारियों की कॉल डिटेल और टावर लोकेशन रिकॉर्ड सुरक्षित रखने की मांग की थी। अदालत ने सीमित दायरे में यह रिकॉर्ड संरक्षित करने का आदेश दिया।
दूसरी अर्जी में उनके वकील ने डीसी कॉम्प्लेक्स, मोहाली से लेकर चंडीगढ़ स्थित सीबीआई कार्यालय तक के रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सुरक्षित रखने की मांग की थी। अदालत ने इस आवेदन को भी स्वीकार कर लिया। इससे भुल्लर को अपनी बेगुनाही साबित करने में मदद मिल सकती है।
ये भी देखे: डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को CBI कोर्ट ने भेजा जेल, ED ने मांगे दस्तावेज