118
नई दिल्ली, 29 अगस्त : वन विभाग ने यूपी के बहराइच जिले में एक और भेडि़ए को काबू किया है। बता दें कि इस जिले में भेडिय़ों का आतंक जारी है। वन विभाग तीन भेडिय़ों को पहले ही पकड़ चुका था। चौथा भेडिय़ा गुरुवार की सुबह पकड़ा गया। वन विभाग ने उसे पकडऩे के लिए प्लानिंग के साथ पिंजड़ा लगाया था। सुबह 11 बजे करीब वह उसमें कैद हो गया। अब तक चार भेडि़ए पकड़े जा चुके हैं। जिनमें से दो की मौत गई है।