गुरुग्राम मेट्रो का पहला विशालकाय यू-गर्डर पिलर पर इंस्टॉल, मंत्री राव नरबीर ने किया पूजन

by Manu
यू-गर्डर

गुरुग्राम, 29 अगस्त 2026: गुरुग्राम मेट्रो विस्तार के निर्माण कार्य के दौरान आधी रात को पहला विशालकाय ‘यू-गर्डर’ लिफ्ट कर पिलर पर इंस्टॉल किया गया। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने आधी रात को साइट पर पहुंचकर विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पूजन किया और अपनी मौजूदगी में इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया को पूरा करवाया।

मेट्रो विस्तार के इस चरण का पहला यू-गर्डर भारी-भरकम क्रेन और अत्याधुनिक इंजीनियरिंग मशीनों की मदद से लिफ्ट किया गया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और यातायात को भी डायवर्ट किया गया था। उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह ने नारियल फोड़कर और तिलक लगाकर प्रोजेक्ट की सफलता और जल्द पूरा होने की कामना की।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि गुरुग्राम के निवासियों के लिए आज का दिन बेहद ऐतिहासिक है। यह पहला यू-गर्डर स्थापित होना इस बात का प्रमाण है कि सरकार शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हमारी कोशिश है कि इस परियोजना को तय समय सीमा के भीतर पूरा कर जनता को समर्पित किया जाए।

ये भी देखे: उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने गुरुग्राम में की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

You may also like