11
चंडीगढ़, 16 जनवरी 2026: चंडीगढ़ में फायरिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला सेक्टर-21 का है। एक नामी बिल्डर के घर पर वीरवार देर रात फायरिंग हुई। हालांकि पुलिस को इसकी जानकारी शुक्रवार दोपहर में मिली।
जानकारी के अनुसार, बिल्डर के घर के बाहर हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। फायरिंग के बाद उन्होंने घर के अंदर एक पर्ची भी फेंकी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह घटना गैंगस्टरों से जुड़ी हुई मानी जा रही है और आशंका जताई जा रही है कि बिल्डर से रंगदारी मांगने के लिए यह फायरिंग की गई है।
घटना के बाद बिल्डर के घर के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर खाली कारतूस और अन्य सबूत जुटाए हैं।
ये भी देखे: चंडीगढ़ के टिंबर मार्केट में दिनदहाड़े फायरिंग, 35 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या