13
पटना, 13 नवंबर 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों से ठीक पहले राजद के एमएलसी सुनील सिंह की मुश्किलें बढ़ गईं। उन्होंने मतगणना में गड़बड़ी की आशंका जताई।उन्होंने धमकी दी कि कि ऐसा हुआ तो नेपाल जैसा नजारा दिखेगा।
पुलिस मुख्यालय ने उनके बयान को भड़काऊ माना। डीजीपी विनय कुमार ने तुरंत संज्ञान लिया और उन्होंने सुनील सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दे दिया।
डीजीपी विनय कुमार ने कहा, कानून व्यवस्था बनाए रखना सबसे ऊपर है। कोई भी व्यक्ति चाहे किसी दल का हो। अराजकता फैलाने की छूट नहीं मिलेगी।
उन्होंने पुलिस अधिकारियों को हिदायत दी। नतीजों के दौरान जनता की सुरक्षा सुनिश्चित कर शांति बनाए रखें।
ये भी देखे: Bihar News: बिहार में जेडीयू नेता कौशल सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या