फतेहाबाद साइबर पुलिस ने राजस्थान से 6 ठग को किया गिरफ्तार, भारी सामान बरामद

by Manu
फतेहाबाद साइबर पुलिस

फतेहाबाद, 01 अक्तूबर 2025: साइबर ठगों के खिलाफ फतेहाबाद साइबर थाने की टीम ने अंतरराज्यीय फ्रॉड गैंग का भंडाफोड़ किया है। फतेहाबाद साइबर पुलिस ने राजस्थान से 6 शातिरों को धर दबोचा है। इनके कब्जे से 3 लैपटॉप, 1 टैबलेट, 28 मोबाइल फोन, फर्जी कागजात और कई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स बरामद हुए। ये गिरोह FairPlay और Mayfair जैसे फर्जी जुआ ऐप्स के जरिए लोगों को लूट रहा था।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसएसपी दिव्यांशी सिंगला ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में अविनाश खोईवाल, मनोज जवासिया, भेरूलाल खटीक, आकाश चावला, अंकित खटीक और चिराग सडाश शामिल हैं। सभी भीलवाड़ा व चित्तौड़गढ़ के रहने वाले हैं।

मामला 26 अप्रैल 2025 का है। जापटेवाला गांव के बलजीत सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी। एक अजनबी ने खुद को उनका परिचित बताकर कॉल किया, नया नंबर होने का बहाना बनाया और भरोसा जीतकर 20 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए। फिर फर्जी मैसेज भेजकर 15 हजार और 50 हजार रुपये का लालच दिया।

सिंगला ने कहा कि ये गिरोह टेक्नोलॉजी का गलत इस्तेमाल कर सैकड़ों लोगों को फंसाता था। अब पूरे नेटवर्क की तहकीकात चल रही है।

ये भी देखे: सिरसा साइबर पुलिस को बड़ी कामयाबी, इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

You may also like